{"_id":"64d925e48ffe55b00b086664","slug":"power-distribution-system-basti-news-c-207-1-sgkp1004-2732-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जर्जर तार व खंभे बदलने का काम शुरू, 50 हजार की आबादी को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जर्जर तार व खंभे बदलने का काम शुरू, 50 हजार की आबादी को राहत
Mon, 14 Aug 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी आवास के पास सिविल लाइंस फीडर जर्जर तार बदलते कर्मी। संवाद
बस्ती। शहर में जर्जर तार व खंभे बदलने का काम शुरू हो गया है। इससे करीब 50 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। रविवार को सिविल लाइंस व आवास विकास फीडर की 11 केवी लाइन के तार बदले जाने शुरू हो गए हैं। पुरानी बस्ती क्षेत्र के नई बाजार जर्जर तारों को बदला जा चुका है। तार व खंभे नए होने के बाद उपभोक्ता को गर्मी व बारिश के मौसम में फाल्ट से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
शहर में बिजली आपूर्ति के लिए प्रयोग में लाई जा रही लाइनें पुरानी होने के कारण जर्जर हो चुकी हैं। यही हाल खंभों का भी है। भीषण गर्मी और बारिश के मौसम में यह लाइनें जल्दी फाल्ट में आ जाती हैं। गर्मी की बात करें तो मई-जून में लाइनें हर घंटे फाल्ट होती रहीं हैं, जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन उनकी समस्या का कुछ हद तक निदान होता दिख रहा है। बिजनेस प्लान 2023-24 के तहत विभाग करीब एक करोड़ रुपये खर्च कर जर्जर संसाधनों को दुरुस्त करा रहा है।
इसके तहत अभी तक नई बाजार, आवास विकास, सिविल लाइंस की हाईटेंशन लाइन, विवेकानंद कॉलोनी के खंभे बदले जा चुके हैं। इसके अलावा आवास विकास व बैरिहवा की एलटी लाइन और रौतापार में एरियर बंच कंडक्टर लगाया जाना है, जबकि सिविल लाइंस द्वितीय नाम से एक अन्य फीडर का निर्माण होना है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खंभे लगाने में गैस पाइप लाइन बन रही बांधा
- शहर में जर्जर खंभों को बदलने में कार्यदायी संस्था बाबा इंटर प्राइजे़ज को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्गों की पटरियों पर गैस पाइप लाइन का जाल बिछा होने के कारण खंभे लगाने के लिए खुदाई में दिक्कतों का सामना सामना करना पड़ रहा है। कार्यदायी संस्था के अतुल शुक्ल ने बताया कि हाइड्रा की जगह श्रमिकों से खुदाई कराई जा रही ताकि गैस पाइप लाइन न टूटे, जिससे खंभे लगाने के कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पांच घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति
रविवार को अमहट उपकेंद्र के आवास विकास व सिविल लाइंस फीडर से पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे कोर्ट, आवास विकास, रामेश्वरपुरी, बैरिहवा, जय नरायण कॉलोनी, स्टेडियम कॉलोनी आदि इलाकों में सुबह दस से शाम तीन बजे तक बिजली नहीं रही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
खराब हुआ बरदहिया का 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर
पुरानी बस्ती उपकेंद्र से शहर के बरदहिया इलाके में बिजली आपूर्ति दी जाती है। रविवार सुबह यहां स्थित 250 केवीए ट्रांसफाॅर्मर खराब हो गया, जिससे करीब सौ उपभोक्ताओं को सात घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। शाम पांच दूसरा ट्रांसफाॅर्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
बिजनेस प्लान के तहत शहर में जर्जर संसाधनों को बदलने का काम शुरू करा दिया गया है। इसी माह में जर्जर तार व खंभे बदलने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे फाल्ट की समस्या कम होगी।
-मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगरीय