फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power attack in death

Basti News: वेल्डिंग कारीगर की मौत में दुकानदार बंधुओं पर केस

Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
power attack in death
बस्ती। मुंडेरवा कस्बे में दुकान का शटर वेल्डिंग करते समय करंट लगने से कारीगर की मौत होने के मामले में दुकानदार बंधुओं पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। मृतक झिनकान की पत्नी का आरोप है कि शटर के ऊपर नंगा तार फैला होने का एतराज करने के बावजूद उसके पति से धमकी देकर काम कराया जा रहा था। कारण यह कि उसके पति ने दुकानदार से चार हजार रुपये उधर ले रखे थे। एसएचओ राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि किस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को सिसवा पांडेय निवासी झिनकान मुंडेरवा कस्बे में स्थित गोविंद फैमिली मार्ट में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सुहाग श्रृंगारिका स्पेशल दुकान में शटर वेल्डिंग कर रहा था। उसी दौरान शटर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले गए। मौजूद चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी रीता ने तहरीर दी कि उसके पति ने करीब दो महीने पहले दुकानदार ज्ञानचंद्र से चार हजार रुपये उधार ले रखे थे। जिसे चुकता करने के लिए ज्ञानचंद और उसके भाई अमरनाथ उर्फ प्लाऊ अपनी दुकान पर वेल्डिंग करने को कह रहे थे, जहां पर बिजली का नंगा तार फैला हुआ था। रीता के अनुसार 18 अगस्त को वह काम करके लौटे तो घर पर कहने लगे कि वहां काम करने लायक नहीं है। नंगा तार फैला हुआ है और खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानचंद से तार ठीक कराने को कहा तो वह बकाया होने का हवाला देते हुए दबाव बनाने लगे। अगले दिन फिर जब काम करने गए तो उन्हें करंट लग गया। आरोप यह भी है कि चार बजे करंट लगने के बाद दो घंटे तक उसके पति वहीं पर पड़े रहे। उसे छह बजे इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने ज्ञानचंद व अमरनाथ उर्फ प्लाऊ पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed