फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Postmartem after72 Houres

72 घंटे बाद होगा नवजात बालक के शव का पोस्टमार्टम

Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Postmartem after72 Houres
72 घंटे बाद होगा नवजात बालक के शव का पोस्टमार्टम
विज्ञापन

बस्ती। कचरे के ढेर में मिले नवजात बालक के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। किसने और किस वजह से उसे कचरे के ढेर के पास बैग में रखकर फेंका, इसका भी पता नहीं चल सका। हालांकि इसे लेकर पुलिस आसपास के कई नर्सिंग होम में पूछताछ कर चुकी है।
शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हो सका। पुलिस का कहना है कि रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि उसकी मौत कैसे हुई। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि नियमानुसार शव मिलने के 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाता है। तब तक के लिए शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के रौतापार मोहल्ले में कचरे के ढेर में पड़े बैग में एक नवजात शिशु का शव मिला था। मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के दौरान सफाई कर्मचारियों की नजर वहां पड़े बैग पर पड़ी, जिसे कुछ कुत्ते घेरे हुए थे। कर्मचारियों ने मौजूद सभासद मंजू श्रीवास्तव को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पटेल चौकी इंचार्ज सर्वेश कुमार आरक्षी राकेश के साथ मौके पर पहुंचे। मोहल्ले के तमाम लोगों के सामने बैग को खोलवाया गया तो उसमें एक नवजात बालक का शव मिला था। कोतवाल का कहना है कि पोस्टमार्टम हो जाने के बाद रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed