{"_id":"688e6b5d7669de00990f438f","slug":"postal-services-halted-due-to-server-updatebusiness-worth-15-crore-affected-basti-news-c-207-1-bst1005-141323-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सर्वर अपडेशन से डाक सेवाएं ठप...डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सर्वर अपडेशन से डाक सेवाएं ठप...डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित
Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। डाक विभाग ने अपनी सभी सेवाओं को आनलाइन करने के उद्देश्य से एपीटी एप्लीकेशन लांच किया है। साफ्टवेयर के अपडेशन के कारण शनिवार को बस्ती मंडल के सभी 62 डाकघरों में सेवाएं ठप रहीं। इससे ग्राहक लेनदेन नहीं कर सके और इससे डाकघरों में करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
शनिवार को सुबह से पुराने साफ्टवेयर को बदलने के लिए अपडेशन कार्य शुरू हुआ। प्रधान डाकघर के पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार से नये एप्लीकेशन से कार्य होगा। इससे सभी सेवाएं अब आनलाइन हो जाएंगी। बताया कि इस उन्नत प्रणाली को लागू करने के लिए मंडल के डाकघरों में सार्वजनिक लेन-देन व कामकाज नहीं हो सकेगा। बताया कि सेवाओं का यह अस्थायी निलंबन कॉन्फिगरेशन प्रक्रियाओं को सुगम बनाने के लिए उठाया गया है, ताकि नई प्रणाली सुचारु और कुशलता से कार्य कर सके।
नई पीढ़ी के एपीटी एप्लिकेशन का उद्देश्य बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव, तेज सेवा वितरण और अधिक ग्राहक अनुकूल इंटरफेस प्रदान करना है। एपीटी एप्लिकेशन 2.0 की उन्नत प्रणाली को कैंट स्थित डाकघर में लागू किया जाएगा। एपीटी एप्लिकेशन को उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया है। शीघ्र सेवा वितरण और अधिक ग्राहक-अनुकूल इंटरफेस, बेहतर, कुशल और भविष्य के लिए तैयार डाक प्रचालन प्रदान करने के प्रति यह अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
यह कार्यप्रणाली प्रत्येक नागरिक को बेहतर, तेज और अधिक डिजिटल रूप से सशक्त सेवाएं प्रदान करने के हित में तैयार की जा रही है। डिजिटल उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। बताया गया कि बस्ती जिले में 41 डाकघर में लेनदेन समेत अन्य कार्य होते हैं। संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में भी सेवा प्रभावित है। वहीं प्रधान डाकघर खैर इंटर कॉलेज पहुंचे ग्राहक बिना लेनदेन के निराश लौट गए।