फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   polling parties will depart today

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 27 Nov 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। 28 नवंबर को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए सारी तैयारियां
विज्ञापन
पूरी हो चुकी हैं। रामनगर, रुधौली, साऊंघाट और सल्टौआ ब्लॉकों के 4,79,034 मतदाता प्रधान के 2563 और पंचायत सदस्य के 1938 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे।

मतदान के लिए कुल 364 मतदान केंद्र और 847 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस बार के चुनाव में पुलिस बल की भारी व्यवस्था की गई है। पांच सीओ, 20 निरीक्षक, 125 उप निरीक्षक, चार हजार से अधिक आरक्षी, होमगार्ड व पीआरडी के जवान तैनात रहेंगे।

भानपुर में प्रथम चरण में 91 प्रधान पदों के सापेक्ष 89 गांवों में 583उम्मीदवार मैदान में हैं। दो गांवों के प्रधान का निर्विरोध चुना जाना तय है। 22 ग्राम पंचायतों के 47 वार्डों में  95 ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी मैदान में हैं।

ब्लाक मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, चुनाव कार्य के लिए कुल 223 पार्टियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि 30 पार्टियां रिजर्व में रहेंगी। मतदान पार्टियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के लिए न्याय पंचायत वार दस काउंटर बनाए गए हैं। जिसकी जिम्मेदारी अलग अलग एआरओ को सौंपी गई हैं।

रामनगर ब्लाक के बाइस ग्राम पंचायतों में ही सदस्य पदों के लिये चुनाव होंगे। इनमें ग्राम पंचायत चिरईबुर्जु्ग, मोहम्मदनगर, बसडिलिया, बारहकोनी, बेईली, तेनुआ असनहरा, भीवांपार, लोढवा, परसाकुतुब, धोषण, करायन, बरगदवा, दरियापुरजंगल, सेखापुर, बेलगडी, गदापुरचक, तुसायल, धवाय व सिसवा खुर्द का नाम शामिल हैं।

रामनगर ब्लाक के दसों न्याय पंचायतों में दस एआरओं की ड्यूटी लगाई गई हैं। जिसमें न्याय पंचायत तुसायल की जिम्मेदारी पवन कुमार चौरसिया, रामनगर में घनश्याम, नरखोरिया में विनोद कुमार, सगरा में शेषपाल सिंह, शंकरपुर में प्रदीप सिंह पटेल, धोषण में बलिराम यादव, थुम्हवापाण्डेय में खलीक अहमद, कलंदरनगर में पारसनाथ, भानपुर में हरिगोविन्द, व बडोखर न्याय पंचायत की जिम्मेदारी दया शंकर सिंह को सौंपी गई हैं।

रामनगर ब्लाक पर चल रही चुनाव तैयारियों का उपजिलाधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने गुरुवार दोपहर बाद जायजा लिया और निर्वाचन अधिकारी प्रभात कुमार दुबे से जानकारी हासिल की। एसडीएम ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया हैं, जो शुक्रवार से सक्रिय हो जाएगा। लोग 05542 -252303 पर सूचना दे सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed