फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Poling booth reached by Boat

नाव से सरयू नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता

Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Poling booth reached by Boat
नाव से सरयू नदी पार कर मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। विकास खंड के देवारा गंगबरार और अराजीडूही धरमूपुर मुस्तहकम के सैकड़ों मतदाता मतदान केंद्र पर नाव से सवार होकर पहुंचे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने के लिए सरयू तीव्र धारा भी मतदाताओं के हौसलों को नहीं डिगा सकी। सरयू की रेत में पैदल चले। इसके बाद नाव पर सवार हो कर मतदान केंद्र पर पहुंचे।

देवारा गंगबरार बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे विजय बहादुर ने कहा कि सबसे पहले मतदान जरूरी है। हम लोग नाव से मतदान के लिए बूथ तक आते हैं ताकि मजबूत सरकार बने। ज्ञान दास ने कहा कि माझा में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं लेकिन मतदान देश हित में जरूरी है। इसलिए नाव पर सवार होकर वोट देने पहुंचे हैं। सुभाष ने कहा कि सरकार ऐसी बने जो सभी वर्ग का ख्याल रखे। किसानों की समस्याओं का निदान करे। नाव से वोट देने पहुंची रेनू ने कहा कि जो सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर रहे महंगाई और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए ऐसी सरकार चुनना है। ताकि कोई समस्या ना रहे और हम माझा वासियों का भी दुख दर्द समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed