फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Policing of Basti district topped in Gorakhpur zone

गोरखपुर जोन में अव्वल रही बस्ती जिले की पुलिसिंग

Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Policing of Basti district topped in Gorakhpur zone
गोरखपुर जोन में अव्वल रही बस्ती जिले की पुलिसिंग
विज्ञापन

बस्ती। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर के निर्देश की जा रही पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में बस्ती जनपद की पुलिस अव्वल रही है। जोन के सभी 11 जनपदों में अगस्त माह में विभिन्न माध्यमों से कराए गए सर्वे में बस्ती जनपद को सर्वाधिक 511 अंक मिले। जो कि 85.30 प्रतिशत है। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने इसके लिए सभी अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों, निरीक्षकों समेत पूरी बस्ती पुलिस को शाबाशी दी है। एसपी ने बताया कि जुलाई माह में कराई गई रेटिंग के सापेक्ष अगस्त में 12 प्रतिशत का सुधार हुआ है।

इस सर्वेक्षण में आईजीआरएस पर की गई शिकायतों के निस्तारण, ट्विटर पोल, डायरेक्ट पोल, एफआईआर फीडबैक, पीआरवी रिस्पांस टाइम, पासपोर्ट/चरित्र प्रमाणपत्र सत्यापन के फीडबैक को आधार बनाया गया। गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर व कौशांबी जिले के बीच रेटिंग कराई गई। जिसमें माह अगस्त में बस्ती जनपद को आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में सौ में से सर्वाधिक 80 अंक मिले। जबकि देवरिया को सबसे कब 30.5 अंक मिले। 69.4 अंक के साथ सिद्धार्थनगर दूसरे नंबर पर रहा। इसी प्रकार ट्विटर पोल में बस्ती को सौ में 74 अंक, डायरेक्ट पोल में 96.3 अंक, एफआईआर फीडबैक में 87.6 अंक मिले। इसी प्रकार पीआरवी रिस्पांस टाइम में 78.6 अंक और पासपोर्ट सत्यापन व चरित्र सत्यापन में 95.3 अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed