{"_id":"66a96b16b1b417261703ecf4","slug":"polices-lax-attitude-in-rajendra-murder-case-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121335-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: राजेंद्र हत्याकांड में पुलिस का रवैया ढुलमुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: राजेंद्र हत्याकांड में पुलिस का रवैया ढुलमुल
Wed, 31 Jul 2024 04:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
सात नामजद, दो अज्ञात आरोपियों की अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। पैकोलिया पुलिस अपने ढुलमुल रवैए के चलते चोरों, हत्यारोपियों के सामने बेबस नजर आ रही है। राजेंद्र हत्याकांड में शामिल सात नामजद व दो अज्ञात हत्यारोपियों काे एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस उन्हें पकड़ना तो दूर सुराग तक नहीं लगा पा रही है।
जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की शाम करीब तीन बजे पैकोलिया क्षेत्र के पडियाडीह गांव में जमीन के विवाद में दीवार की ईंट हटाने को लेकर मारपीट हो गई थी। इसमें घायल राजेंद्र की अयोध्या अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत के मामले में पुलिस ने राजेंद्र की पत्नी राधा देवी की तहरीर पर गांव के ही पटीदार विश्वनाथ, फूलचंद, संदीप, इंद्रेश, कौशलेंद्र, आदित्य, आयुष, विद्यावती, रामचंद्र तथा परशुरामपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी कन्हैया तिवारी उर्फ रविंद्र नाथ तिवारी व दो अज्ञात पर हत्या, बलबा समेत बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने कई घंटों बाद नायब तहसीलदार के लिखित आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार किया था। पुलिस नामजद तीन लोगों कन्हैया तिवारी, रामचंद्र, विश्वनाथ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मगर, घटना के एक सप्ताह बाद भी सात नामजद व दो अज्ञात हत्यारोपियों तक पुलिस पहुंच पाने में नाकाम है। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।