फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police winter begins, will wear Angola at night from today

Basti News: पुलिस की सर्दी शुरू, आज से रात को पहनेंगे अंगोला

Sun, 27 Oct 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police winter begins, will wear Angola at night from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने पुलिसकर्मियों की वर्दी में बदलाव किया है। रविवार की रात से पुलिस कर्मी अंगोला (ऊनी वर्दी) में नजर आएंगे।
डीजीपी के स्टाॅफ ऑफिसर एन रवींद्र ने शनिवार को जारी आदेश में कहा है कि 27 अक्तूबर से रात के समय गर्म वर्दी पहननी है। एक नवंबर से दिन और रात दोनों समय अंगोला पहनना होगा।
विज्ञापन

हालांकि, दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास है और अंगोला पहनकर ड्यूटी कर पाना आसान नहीं होगा। वैसे रात का तापमान लगातार नीचे गिर रहा है। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान पर रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि रविवार से यह व्यवस्था लागू की जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को अवगत करा दिया गया है।
21 अक्टूबर से 21 मार्च तक जाड़े की वर्दी पहनने का नियम उस समय बना था, जब दिन में भी ठंड का अहसास होता था। मौसम में आए बदलाव की वजह से आमतौर से अक्तूबर, नवंबर तथा फरवरी, मार्च के दिन काफी गर्म होते हैं। कड़ी धूप में ऊनी वर्दी पहनकर ड्यूटी करने से पुलिस वालों की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। इसको देखते हुए शासन ने इसमें बदलाव करते हुए एक नवंबर तक दिन में गर्मी का अहसास होने पर सामान्य कपड़े से बनी वर्दी पहनने और रात में ठंड होने पर ऊनी वर्दी पहनने की छूट दी है।थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed