फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police unveil murder case

पति ने की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
police unveil murder case
वाल्टरगंज में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते सीओ गिरीश सिंह। - फोटो : BASTI
पति ने की थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

वाल्टरगंज। गाऊखोर गांव में विवाद के बाद पत्नी की हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए वाल्टरगंज पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी सदर गिरीश सिंह ने थाने पर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

शनिवार सुबह 55 वर्षीय गायत्री की लाश मिली थी। उसका आने पति अमरनाथ गुप्ता से विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग भोजन बनाकर खाते रहते थे। आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब 3:00 बजे अमरनाथ ने अपनी पत्नी के सिर पर प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। लाश घर के बगल में फेंक कर फरार हो गया था। सूचना पर सीओ, एएसपी भी पहुंचे। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने लाश पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। सीओ ने बताया कि इस मामले में वाल्टरगंज थाने में अमरनाथ गुप्ता के विरुद्ध मृतका के भाई मधुश्याम पुत्र ओरीलाल निवासी भादी खुर्द थाना वाल्टरगंज ने लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया था। कर जांच शुरू कर दी थी। मुकदमे के विवेचक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज ने रविवार को सुबह मुखबिर की सूचना पर मनोरी चौराहे से अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज, उप निरीक्षक ललित यादव, कांस्टेबल सतीश पांडे, कांस्टेबल रंजीत कुमार कनौजिया और महिला कांस्टेबल सोनम शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed