{"_id":"6af8cc0666fd2bf3690ead8d","slug":"police-station-grievance-redressal-day-99-complaints-received-12-resolved-on-the-spot-basti-news-c-207-1-bst1005-171769-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना समाधान दिवस : 99 शिकायतें आईं, मौके पर 12 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना समाधान दिवस : 99 शिकायतें आईं, मौके पर 12 का निस्तारण
विज्ञापन
सोनहा थाने मे लोगो शिकायतें सुनती नायब तहसीलदार पूजा वर्मा व थानाध्यक्ष महेश सिंह फोटो स्रोत-वि
बस्ती। थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों ने राजस्व विवाद, जमीन पर कब्जे, आपसी विवाद और मारपीट से जुड़े 99 मामले रखे। मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें गठित कर मौके पर जांच के निर्देश दिए गए। कई थानों में एक भी मामले का समाधान नहीं हो सका।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, थाना प्रभारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से संबंधित 15 मामले आए। सीओ कलवारी बृजेश सिंह और तहसीलदार न्यायिक अभय पाल की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गईं। मौके पर एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बनाने के निर्देश दिए गए।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सोनहा थाने पर नायब तहसीलदार पूजा वर्मा और थानाध्यक्ष महेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। यहां राजस्व विभाग से जुड़े तीन नए आवेदन आए। इनके निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया। वहीं पूर्व में आए चार राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया गया। वॉल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र राय ने 17 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर भेजने का निर्देश दिया गया। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में कुल 31 मामले आए। एसओ प्रदीप सिंह के अनुसार इनमें 29 मामले राजस्व से संबंधित और दो पुलिस से जुड़े थे। पुलिस से संबंधित एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह और थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय की मौजूदगी में 11 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जांच के लिए भेजी गई। पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाने में नायब तहसीलदार गौर शालिनी पटेल और प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर की अगुवाई में सात मामले आए। इनमें एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। आमा गांव के अनिल चौहान की मारपीट संबंधी शिकायत को दोनों पक्षों की सहमति से सुलझाया गया।
वहीं भौंखरी, मजगवां, अमधनपुर और मुइली सहित अन्य गांवों से आए राजस्व संबंधी मामलों में टीम गठित की गई। कोतवाली थाने में निरीक्षक बृजानंद सिंह की अगुवाई में सुनवाई हुई। यहां 10 मामले आए, जिनमें दो का निस्तारण किया गया। राजस्व संबंधी मामलों को निपटाया गया, जबकि शेष आठ मामलों के समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुरानी बस्ती थाने में नायब तहसीलदार सदर रवि कुमार व थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। बताया कि चार मामले दर्ज हुए, जिसमें से दो का ही निस्तारण हुआ।