फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police speechless due to molestation in basti

बदमाशों के तेवर से पुलिस अवाक

Sat, 09 Jan 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Police speechless due to molestation in basti
बदमाशों के तेवर से पुलिस अवाक
विज्ञापन

बस्ती। आर्थिक और साइबर अपराध करने वाले बदमाशों की लगातार गिरफ्तारी से गदगद पुलिस अचानक बड़े बदमाशों के तेवर से अवाक रह गई। बीते तीन दिन में छह सनसनीखेज वारदातों ने पुलिस के होश फाख्ता कर दिया। स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र और बभनान में टॉफी, गुटखा एजेंसी पर दिनदहाड़े हुई लूट और फोरलेन के तिहरे हत्याकांड ने उसके इकबाल पर सवालिया निशान लगा दिया।
आलू व्यापारी, ट्रक चालक और खलासी की हाईवे पर हत्या से सनसनी मची है। आसपास के लोगों का कहना है कि जिस तरह से खलासी का शव सड़क के किनारे और ड्राइवर, व्यापारी के शव ट्रक की केबिन में मिले, उससे साफ जाहिर है कि बदमाश बेखौफ थे।
विज्ञापन

शनिवार की दो अन्य घटनाओं ने भी पुलिस की चैन में खलल डाल दिया। इसमें हर्रैया कसबे में फोरलेन से बभनान जाने वाले चौराहे के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब नेशनल बैंक के समीप कुएं में युवती का शव मिलने का प्रकरण प्रमुख है। नगर के बक्सर गांव में लगी एक प्रतिमा खंडित करके भी पुलिस की परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि एकाएक कई घटनाएं होना इत्तफाक है। पुलिस टीमें सभी टास्क पर काम कर रही हैं। जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
.......
अंग्रेजी में बोल रहे थे बदमाश
बृहस्पतिवार को बभनान में हुई लूट में शामिल बदमाशों के पैदल जाकर मुंह पर पाउडर डालकर बेहोश करने की बात सामने आई थी। जबकि ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे बदमाश बाइक से थे। सेवा केंद्र संचालक के अनुसार, बदमाशों ने तमंचा दिखाकर इंग्लिश में बोला था कि गिव मी मनी। एसपी का कहना है कि पुलिस अपनी जांच इसके मद्देनजर भी आगे बढ़ा रही है।
वीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed