फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police running away from drug addicts and thieves, boosting morale

Basti News: नशेड़ी चोरों से दूर भाग रही पुलिस, बढ़ा रही मनोबल

Sun, 27 Oct 2024 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 27 Oct 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Police running away from drug addicts and thieves, boosting morale
ग्रामीणों के हत्थे चढ़े चोरों को अप्रिय घटना के डर से छोड़ दे रही पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

हर्रैया। वैसे तो चोरों को पकड़ना पुलिस के लिए मुश्किल काम हो गया है। जिन चोरों को लोग खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर रहे हैं उन्हें भी पुलिस यह कहकर छोड़ दे रही है कि ये स्मैकी है और इन्हें गिरफ्तार करना जोखिम भरा है। डर है कहीं गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कुछ हो गया तो नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। पुलिस की इसी कमजोरी के चलते क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

ताजा मामला क्षेत्र के एकड़ंगी गांव से जुड़ा है। बुधवार की रात को गांव निवासी रामजीत वर्मा के छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए चोरों ने सोने व चांदी के जेवरात, नगदी और गैस सिलिंडर उठा ले गए। पीड़ित ने कई बार चोरियों में संलिप्त रहे गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो उसने अनभिज्ञता जताई। मगर, घर वालों के समझाने पर चोरी की बात कबूल करते हुए सिलिंडर और चोरी हुआ बैग सरयू नहर के किनारे से बरामद करा दिया।
विज्ञापन


पीड़ित के सूचना देने के बाद मौके पर 112 पुलिस जब तक पहुंची युवक चकमा देकर निकल गया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को थाने पर जाकर नामजद तहरीर भी दी। मगर, थानेदार ने शुक्रवार की सुबह आने को कहकर वापस कर दिया। शुक्रवार सुबह आरोपी युवक घर वापस आया और चोरी किए गए जेवरात पीड़ित की पत्नी को वापस करने लगा। लेकिन गायब हुए जेवरात में कुछ सामान नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक कमलेश यादव आरक्षियों के साथ आरोपी को पकड़ने उसके घर तो गए। मगर, उसे सुधरने की नसीहत देकर इसलिए छोड़ दिया कि वह नशेड़ी है। इसी युवक द्वारा गांव के ही दीपक सिंह की डेहरी से करीब तीन क्विंटल गेहूं दो माह पहले चुरा लिया गया था। तब भी पुलिस ने इसे नशेड़ी कहते छोड़ दिया था। केस तक नहीं दर्ज किया।


एक सप्ताह पहले ही खम्हरिया गंगाराम माध्यमिक विद्यालय और एक निजी विद्यालय में हुई चोरी की घटनाओं के अलावा करीब एक दर्जन अन्य चोरी के मामलों में इसी युवक की संलिप्तता की बात गांव और आस पड़ोस के लोग कर रहे हैं। मगर, पुलिस इस डर से कि कहीं उस पर हाथ डाला तो कुछ अप्रिय न घट जाए और लेनी की देनी पड़ जाय। अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कानून सभी के लिए एक समान है। मामला संज्ञान में नहीं है, अब आया है तो दिखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed