फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police picked up eight criminals from UP-Bihar and are interrogating them

Basti News: यूपी-बिहार के आठ बदमाशों को पुलिस ने उठाया, कर रही पूछताछ

Tue, 25 Mar 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 25 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Police picked up eight criminals from UP-Bihar and are interrogating them
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू-बंगरा बाजार मार्ग पर भठवां तिवारी गांव के पास आभूषण व्यवसायी से हुए लूट के मामले में यूपी व बिहार पुलिस संयुक्त रूप से कार्य कर रही है।
पुलिस यह छानबीन कर रही है कि कहीं बिहार से आकर बदमाशों लूट की वारदात को तो अंजाम तो नहीं दिया है। इसके लिए बिहार बॉर्डर के थाना क्षेत्रों में जहां इस तरह की आपराधिक घटनाएं हुई हैं, वहां के थानों से जानकारी और रिकाॅर्ड लेकर पुलिस व एसओजी जांच में जुट गई है। खामपार पुलिस व एसओजी लगातार यूपी से लेकर बिहार तक छापा मार रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यूपी-बिहार के आठ बदमाशों को पुलिस ने उठाया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस बावत पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है।खामपार के थानेदार महेंद्र चतुर्वेदी ने कहना है पुलिस जल्द ही लूट की वारदात से पर्दा उठा दिया जाएगा। उधर, पुलिस का फोकस लोकल अपराधियों पर ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमपुर टीचर कॉलोनी निवासी राजू उर्फ राजीव वर्मा की आभूषण की दुकान बंगरा बाजार टेंपो स्टैंड के पास है। वह बाइक से शनिवार को दुकान पर जा रहे थे।
खामपार थाना क्षेत्र के पकड़ी बाबू-बंगरा बाजार मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने भठवां तिवारी गांव के पास देसी हथियारों के बल स्वर्ण व्यवसायी को रोक कर गाड़ी को धक्का देकर गिरा दिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
बदमाशों के लूट के तरीके से यह लग रहा है कि उन्हें स्वर्ण व्यवसायी के बारे में काफी जानकारी थी। बदमाश संभवतः सलेमपुर से ही उसका पीछा करते रहे, मगर उन्हें उचित स्थान लूटने का नहीं मिल पाया। क्योंकि सलेमपुर से भाटपाररानी तक फोरलेन बनाई जा रही है। सड़क पर तोड़फोड़ के कारण व्यस्ततम हो गई है। इस कारण हो सकता है कि बदमाशों को लूट का मौका उधर नहीं मिल पाया हो। इसलिए खाली पड़े इस स्थान को उन्होंने माकूल जगह समझा और वारदात को अंजाम दिया। भाटपाररानी से पकड़ी बाबू तक की भी सड़क काफी व्यस्त रहती है। उधर भी बदमाशों को मौका नहीं मिला। खामपार पुलिस के साथ एसओजी लगातार बदमाशों की धरपकड़ में लगी है।

बदमाशों के मंसूबे नहीं उतर पाए खरे : शनिवार को स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट के मामले में लुटेरों के मंसूबे खरे नहीं उतर पाए, उन्हें जो इनपुट मिला था वह यह कि व्यापारी लाखों का माल लेकर आता जाता है, मगर वारदात के समय मात्र 60 हजार का चांदी ही लुटेरों के हाथ लगी।
लूट भले ही 60 हजार रुपये मूल्य के चांदी की हुई है, लेकिन वारदात का पर्दाफाश पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed