फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police nabbed three members of a cyber fraud gang.

Basti News: साइबर ठग गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने दबोचा

Wed, 15 Jul 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Police nabbed three members of a cyber fraud gang.
साइबर ठगी के तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार। स्रोत- पुलिस
बस्ती। साइबर अपराध से जुड़े गिरोह के तीन गुर्गाें को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनके पास से दो एंड्रायड फोन, दो मुहर और एक हजार रुपये नकद बरामद हुआ। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, वहां से तीनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर ठगी गिरोह के गुर्गों की पहचान विकास चौधरी उर्फ कार्तिक निवासी मधवापुर, राज यादव निवासी वंजरिया और महेंद्र चौधरी उर्फ सत्या निवासी बनकटवा थाना सोनहा के रूप में की गई है। यह साइबर अपराध करने वाले किसी बड़े नेटवर्क से जुड़कर विभिन्न राज्यों के खातों से ठगी के रुपए अपने खाते में मंगाते थे। बाद सीएससी पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर नकद रुपये ले लेते थे।
विज्ञापन

13 जुलाई को वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा निवासी संदीप वर्मा साइबर क्राइम थाना पर सूचना दी कि उनके जन सेवा केंद्र से 25 अप्रैल दो लोग अपनी माताजी का इलाज कराने की मजबूरी बताते हुए उनके बिजेनस क्यूआर कोड पर 20,400 रुपये ट्रांसफर कर नकद ले लिए। 27 अप्रैल को उनकी दुकान पर फिर दो व्यक्ति पहुंचे। परिजन के इलाज की मजबूरी बता उनके बिजनेस अकाउंट क्यूआर पर 30550 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट कर उनसे नकद लिए। इसके बाद में 28 अप्रैल को खाता होल्ड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने दुकान के सीसीटीवी कैमरे से दोनों बार पेमेंट करने वाले व्यक्तियों की फुटेज निकाली। इसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने इसमें शामिल तीन आरोपियों को कोतवाली क्षेत्र के अमहट घाट के पास गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह साइबर ठगी का रुपया विभिन्न राज्यों के खातों से अपने खाते में ट्रांसफर कराते थे। जिसे सीएससी से नकद कराने के बाद आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed