फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police kept running on the information of drone flying

Basti News: ड्रोन उड़ने की सूचना पर दौड़ती रही पुलिस

Sun, 07 Sep 2025 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 07 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police kept running on the information of drone flying
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के दर्जनों गांवों में ड्रोन उड़ने की सूचना पर पुलिस शुक्रवार को रात भर दौड़ती रही लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के पगार,खिरिहवा, लहिलवारा,सिघोरिया,परसपुरा सहित कई गांवों में ड्रोन उड़ने की सूचना पुलिस को मिली। एसओ आलोक श्रीवास्तव, एसआई मो इस्लाम, सतवंत शाही सहित कई पुलिस कर्मी गांवों में पहुंच गये। ग्रामीणों को समझा बुझाकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं थाना क्षेत्र के खिरिहवा के सिवान में रात 9 बजे गन्ने के खेत में दो संदिग्ध के छिपे होने की सूचना पर ग्रामीणों ने कई घंटे तक घेराबंदी की लेकिन खोजबीन में कुछ नहीं मिला। एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि ड्रोन उड़ने पर ग्रामीण परेशान हो जा रहे हैं। गांवों में ग्रामीणों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
अफवाह पर ध्यान न देने की अपील
कप्तानगंज(बस्ती)।कप्तानगंज थाना के दुबौला चौराहे के पर शनिवार की शाम आसपास के ग्रामीणों ने एक बैठक की। किसान नेता स्वामी नाथ पांडेय ने कहा कि ड्रोन उड़ने की अफवाह पर न जाएं, घरों की सुरक्षा करें। किसी बेगुनाह, राहगीर,और मनोरोगी व्यक्तियों के साथ मारपीट न करें। संदेह होने पर पुलिस को सूचना देकर संदिग्ध व्यक्तियों को उसके हवाले कर दें। इस मौके पर राम नाथ पांडेय, महेंद्र तिवारी, देवेंद्र नाथ शुक्ला, शीतला प्रसाद शुक्ला, नित्यानंद शुक्ला, राम धीरज, कौल प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed