फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police kadai in basti

बदसलूकी पर सख्ती से निपटेगी पुलिस

Mon, 20 Apr 2020 09:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
police kadai in basti
पुरानी बस्ती क्षेत्र के परसा जाफर को सील कराती पुलिस। - फोटो : BASTI
बदसलूकी पर सख्ती से निपटेगी पुलिस
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अब अधिक सख्ती का मन बना लिया है। कई जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने वाली पुलिस टीम तथा स्वास्थ्य परीक्षण करने वाली मेडिकल टीम से बदसलूकी बढ़ने के मामलों को देखते हुए रणनीति बनाई गई है। अब पुलिस इस तरह के लोगों से दंगाइयों की तरह निपटेगी।
जिले के प्रवेशद्वार के अलावा शहर के अंदर जाने के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग पर निगरानी बढ़ा दी गई है। किसी भी वाहन को बिना जांच-पड़ताल के नहीं जाने दिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ के लगातार हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बस्ती जिला प्रशासन और पुलिस प्रबंध से असंतोष व्यक्त किया है। इस बीच मुरादाबाद में हॉट स्पॉट में स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस पर हमले तथा पथराव के बाद मुख्यमंत्री बेहद खफा हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर कहीं पर भी अभद्रता, पथराव या अन्य हिंसा की घटना होने पर पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी। एसपी हेमराज मीणा के मुताबिक पुलिस बॉडी प्रोटेक्टर और दंगा रोकने के पूरे संसाधनों से लैस होकर गश्त करेगी। निर्देश दिए हैं कि सभी लोग तैयारी पूरी रखें।
विज्ञापन

दंगा नियंत्रण किट से लैस रहेगी टीम
पुलिस को सलाह दी गई है कि तलाशी अभियान या फिर मेडिकल टीम के साथ गली-मोहल्ले में दंगारोधी उपकरणों, बैटन, हेलमेट और बॉडी प्रोटेक्टर पहनकर ड्यूटी दें। पुलिसकर्मियों को सलाह दी गई है कि चाहे गली-मोहल्ला हो या फिर संवेदनशील इलाका सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ तलाशी और गश्त करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed