फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police in search of missing Angad... reached his house and scrutinized the documents

Basti News: लापता अंगद की तलाश में पुलिस... घर पहुंच खंगाले कागजात

Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police in search of missing Angad... reached his house and scrutinized the documents
बस्ती। जामवंत से पहले लापता उसके दोस्त अंगद का पता लगाने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

रविवार को सादे वर्दी में पुलिस टीम अंगद के घर पहुंची। घर में पत्नी रेखा और बेटी रागिनी के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद मिले। पुलिस ने अंगद के बारे में परिवार के लोगों से पूछताछ की और घर में रखे उसके बाख्श को खंगाला भी।
गायब होने से पहले अंगद का बंद मोबाइल नंबर भी पुलिस ने डायरी में नोट किया है। उसके बॉक्स में मिली जमीन रजिस्ट्री की नकल एवं कुछ अन्य कागजात का भी पुलिस ने मुआयना किया है। पत्नी और बेटी ने बताया कि रविवार को पांच लोग घर पर पहुंचे। सभी लोग पुलिस विभाग से सादे वर्दी में आए थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उनके पति के गायब होने के बारे में पूरी जानकारी एकत्र की है। उनके बॉक्स को भी टीम ने खंगाला है। गायब होने के एक सप्ताह पहले उनकी गायब हुए मोबाइल का नंबर भी नोट किया गया है। इस दौरान पत्नी और बेटी ने पुलिस टीम से अंगद के पता लगाने के लिए मनुहार भी की है। परिजनों के अनुसार अंगद की गहरी दोस्ती जामवंत से थी। जामवंत की कथित हत्या कर शव जलाए जाने से तीन महीने पहले 19 अगस्त 2024 को अंगद घर से लापता हो गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed