फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police engaged in arresting hospital operator

Basti News: अस्पताल संचालक की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Tue, 19 May 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police engaged in arresting hospital operator
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के अमृत हॉस्पिटल में 14 मई को एक महिला को खुजली का इंजेक्शन लगाने के बाद मौत हो गई थी। इस मामले में महिला के पति की तहरीर पर हाॅस्पिटल के संचालक समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया था। इधर हाॅस्पिटल के संचालक की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के लोहदर निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया था कि 14 मई को पत्नी के शरीर में खुजली की शिकायत होने पर मुंडेरवा में स्थित अमृत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स द्वारा बिना डॉक्टर के सलाह पर इंजेक्शन लगा दिया गया। तीसरा इंजेक्शन लगाते ही उनके मुंह से झाग निकलने लगा और वो बेहोश हो गई इसके बाद अस्पताल के स्टाफ द्वारा पत्नी को बाहर निकाल दिया गया था। उसने पत्नी को जिला अस्पताल बस्ती लेकर पहुंचा जहां पर डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनिल कुमार ने इस मामले में हाॅस्पिटल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद 15 मई को ग्रामीणों ने मुंडेरवा बस्ती मार्ग को जाम कर दिया था और हाॅस्पिटल पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इस मामले में अनिल की तहरीर पर अमृत हॉस्पिटल मुंडेरवा के संचालक डॉ. मनीष श्रीवास्तव नामजद समेत अन्य डॉक्टर व स्टाफ पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत करते हुए जेल रवाना कर दिया था। दो कर्मचारी बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस हाॅस्पिटल संचालक को गिरफ्तार करने में जुटी है। संचालक के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। सूत्रों की माने तो जल्द ही हाॅस्पिटल संचालक डॉ मनीष श्रीवास्तव पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसओ मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि हाॅस्पिटल संचालक के गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed