फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police encroachment.

रुधौली पुलिस खुद बनी अतिक्रमणकारी

Fri, 05 Jul 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
police encroachment.
रुधौली पुलिस का अतिक्रमण हादसे को दे रहा न्योता
विज्ञापन

रुधौली। कस्बे में सड़कों को अतिक्रमण करने का दावा करने वाली पुलिस खुद अतिक्रमण की राह पर है।
दरअसल, रुधौली थाने के गेट पर सड़क के किनारे पिछले एक साल से खड़ा ट्रक दुर्घटना का संकेत दे रहा है तो दूसरी ओर थानेदार इसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत बंधक बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं। करीब 14 माह पहले मई 2018 में जनपद के प्रभावशाली ठेकेदार ने बकाया के मामले को लेकर इलाहाबाद के जबर सिंह शर्मा की ट्रक को थाना मुख्यालय पर जबरन खड़ा करवा दिया। पुलिस ने मामले से अपना पल्ला झाड़ने के लिए आठ अगस्त 2018 को उसे लावारिस घोषित कर उसे अपने अभिलेखों में दर्ज कर लिया। इसके बाद से अब तक यह ट्रक थाने के सामने हाइवे किनारे खड़ा है। प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव ने कहा कि ट्रक मेरे कार्यकाल से पहले से ही खड़ा है। मामले में ट्रक को छोड़ने का आदेश न्यायालय से मिल चुका है, लेकिन वाहन मालिक का अब तक कोई पता नहीं है। ऐसे में जब तक इसका मालिक इसे ले नहीं जाता तब तक खड़ा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed