फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police chased the protesters from the railway track

प्रदर्शनकारियों को रेलवे ट्रैक से पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 20 Oct 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 20 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल राज्य जनांदोलन के कार्यकर्ताओं ने पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को दिल्ली जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने की कोशिश भी की। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन रेलवे अफसरों को दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे एक जुट होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे सत्याग्रही आम्रपाली एक्सप्रेस के रुकते ही उसपर चढ़ गए। इस दौरान पहुंची पुलिस से नोकझोंक भी हुई। ट्रेन के सीटी देते ही पुलिस वालों ने प्रदर्शनकारियों को हटा दिया। ट्रेन रवाना होने के बाद भी सत्याग्रही लाठी गोली खाएंगे, पूर्वांचल राज्य बनाएंगे आदि नारे लगाते रहे। संगठन के मुख्य कार्यकारी संयोजक अनुज राही हिंदुस्तानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य रेल यात्रियों को असुविधा पहुंचना नहीं था। बल्कि यह संदेश पहुंचाना था कि हम लोग आप की ही लड़ाई लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है पूर्वी उत्तर प्रदेश के 28 जिलों को शामिल कर पृथक पूर्वांचल राज्य बनाया जाए। 
विज्ञापन


प्रांतीय प्रभारी सुभाष शुक्ला ने कहा कि तीन साल के संघर्ष का परिणाम है यह संगठन। प्रदेश विधान सभा चुनाव नजदीक है ऐसे में कई राजनीतिक दल जनभावना को वोट में तब्दील करने की चाल चल रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी अलग पूर्वांचल राज्य का राग अलाप रहे हैं। चुनावी सियासत में राज्य का गठन नहीं हो सकता। आम जनता को चाहिए की इस तरह के छलावे से सावधान रहे।  इसलिए हम लोग जनभावना को शक्तिशाली ढंग से प्रदर्शित करना चाह रहे हैं। इस दौरान भूपेंद्र सिंह राणा, ज्योति सिंह, मनीष, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप शुक्ल, रंगीलाल भास्कर, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, गौरव गुुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, वंदना रघुवंशी, हरवंश पटेल, अंकुर वर्मा, रंजना सिंह, डॉ. दीपेंद्र सिंह, कुंदन लाल वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ऋषभ शुक्ल समेत कई अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed