फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police arrived on the complaint of making a religious place by pouring soil

Basti News: मिट्टी डालकर धार्मिक स्थल बनाने की शिकायत पर पहुंची पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police arrived on the complaint of making a religious place by pouring soil
भानपुर मे बीएसएनएल टावर के बगल बिना अनुमति डाली गई मिट्टी की जांच करते एसडीएम शैलेश दुबे व प्रभ
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भानपुर कस्बे में स्थित बीएसएनएल टावर के बगल बुधवार की रात कुछ अराजक तत्वों की ओर से मिट्टी डालकर उस पर हरे रंग की चादर बिछाकर उसे धार्मिक स्थल का स्वरूप देने की कोशिश की गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इसकी सूचना हिंदू संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को दे दी। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने प्रकरण से स्थानीय राजस्व और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले को संज्ञान लेते हुए एसडीएम शैलेश दुबे प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहां बिना अनुमति डाली गई मिट्टी को नगर पंचायत के कर्मचारियों से हटवाकर बगल के गड्ढे को पटवा दिया। वहीं, समुदाय विशेष के लोगों ने बताया कि बहराइच में होने वाले बालेमियां के विवाह के समय गांव के लोग इसी स्थल से इबादत और सजदा करके सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर लगने वाले मेले में शामिल होने जाते हैं। इस स्थल पर बिना अनुमति मिट्टी किसने और किस वजह से डाली, पुलिस इसकी जांच कर रही है। स्थल की सुरक्षा के लिए मौके पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन




एसडीएम शैलेश दुबे ने बताया कि जांच के बाद वहां बगैर अनुमति डाली गई मिट्टी को हटवा दिया गया है। पुलिस मौके पर है। स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed