फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest histrysheeter

Basti News: संतकबीरनगर का हिस्ट्रीशीटर गांजा के साथ गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Wed, 30 Nov 2022 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 30 Nov 2022 11:49 AM IST
सार

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के दौरान रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो से मंगलवार को दोपहर 11.50 बजे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिसकी तलाशी में उसके पास से एक किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया।

विज्ञापन
police arrest histrysheeter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

 पुरानी बस्ती पुलिस ने संतकबीरनगर जिले के हिस्ट्रीशीटर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के दौरान रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो से मंगलवार को दोपहर 11.50 बजे संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जिसकी तलाशी में उसके पास से एक किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपने को रविशंकर निवासी बेलहर कला थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर बताया।


उसके आपराधिक इतिहास के बारे में तस्दीक की गई तो पता चला कि वह बेलहरकला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर बखिरा थाने में लूट, चोरी, गैंगस्टर, खलीलाबाद कोतवाली में चोरी, बेलहरकला थाना में आर्म्स एक्ट और पुरानी बस्ती थाने में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed