फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Instructions issued to charge prescribed fares from PET candidates; emphasis placed on safe transportation.

Basti News: पीईटी अभ्यर्थियों से निर्धारित किराया लेने के निर्देश, सुरक्षित परिवहन पर जोर

Mon, 26 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to charge prescribed fares from PET candidates; emphasis placed on safe transportation.
बस्ती। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) के परीक्षार्थियों को सुगम और सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग की टीम ने रविवार को जिले में विभिन्न परिवहन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ऑटो, टेंपो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित दर के अनुसार ही किराया लेने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन के नेतृत्व में प्रवर्तन दलों ने टैक्सी स्टैंड, रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे का भ्रमण किया। इस दौरान चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही परीक्षार्थियों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। रोडवेज बस अड्डे के निरीक्षण के दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में बसें उपलब्ध हैं। उनकी मौजूदगी में बस चालकों और परिचालकों को परीक्षार्थियों के साथ मधुर व्यवहार करने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (सड़क सुरक्षा) धर्मेंद्र कुमार, यात्रीकर अधिकारी शिव कुमार मिश्रा और प्रवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed