फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Raid conducted at the defunct Surya Hospital; ultrasound machine and car seized.

Basti News: बंद पड़े सूर्या हॉस्पिटल पर छापा, अल्ट्रासाउंड मशीन और कार बरामद

Mon, 26 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Raid conducted at the defunct Surya Hospital; ultrasound machine and car seized.
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में बंद पड़े सूर्या हॉस्पिटल और बिमल डायग्नोस्टिक सेंटर पर एसओजी तथा छावनी और कप्तानगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। शनिवार रात और रविवार सुबह हुई कार्रवाई में सूर्या हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड मशीन और सफेद रंग की मारुति वैन्यू कार बरामद की गई। पुलिस ने एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कप्तानगंज क्षेत्र में सीएचसी के सामने से चोरी हुई अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच के सिलसिले में की गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बैंक से हाईवे अंडरपास की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित सूर्या हॉस्पिटल करीब आठ माह से बंद है। डिप्टी सीएमओ एसबी सिंह ने बताया कि सेंटर अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। पूर्व में जांच के दौरान इसे बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 8:30 बजे एसओजी और दोनों थानों की पुलिस अस्पताल पहुंची। परिसर की तलाशी लेकर एक महिला कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। इसके बाद रविवार सुबह करीब छह बजे टीम ने सूर्या हॉस्पिटल के साथ बिमल डायग्नोस्टिक सेंटर की भी तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान बरामद अल्ट्रासाउंड मशीन और कार को पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी में छावनी एसएचओ राणा डीपी सिंह, चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्रा, कप्तानगंज के एसएसआई कमलेश गौड़ और एसओजी टीम के सदस्य शामिल रहे। सुरक्षा के लिए महिला आरक्षियों की भी तैनाती की गई थी।

एसएचओ राणा डीपी सिंह ने बताया कि कप्तानगंज क्षेत्र में सीएचसी के सामने से चोरी हुई अल्ट्रासाउंड मशीन के मामले की जांच की जा रही है। छापेमारी इसी जांच का हिस्सा है। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed