{"_id":"575714b14f1c1b1b759c54bb","slug":"pole-trees-failled-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़-पोल गिरे, टीन शेड उड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़-पोल गिरे, टीन शेड उड़ गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोग मंगलवार शाम झमाझम बारिश के बाद राहत की सांस लिए। देर शाम सात बजे अचानक मौसम ने करावट लिया। 37 डिग्री के आसपास रहने वाला पारा धड़ाम हो गया। धूल भरी आंधी के चलते कई दुकानदारों के टीन शेड उड़ गए, पेड़ और बिजली के खंभे भी ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे हैं। हालांकि किसे के हताहत होने की सूचना नहीं है। बारिश के कारण गिर कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। आंधी के कारण विक्रमजोत में कई दुकानों के टीन शेड उड़ गए। इस दौरान अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया जिससेेेे करीब आधे घंट हाइवे पर यातायात ठप रहा।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी के चलते दुकानों को क्षति हुई है। देर रात तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हुई। जगदीशपुर के धुसवा टोले के विक्रम चौधरी पेड़़ गिरने से घायल हो गए। जिला अस्पताल से उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।
हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार आंधी के साथ तेज बारिश हुई। टीन शेड में चल रहीं दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। रोड पर पेड़ों की डाल गिरने से राहगीरों को परेशानी हुई। यहां भी आंधी के साथ बिजली भी गायब हो गई। कुदरहा, महादेवा, पैकोलिया व महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार बारिश और तेज आंधी से बिजली गुल हो गई। किसी प्रकार की क्षति की खबर नहीं है। रुधौली क्षेत्र में आयी तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त। कुछ मकानों, दुकानों के टीन उड़ गए। भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक धूल भरी आंधी से दुकानदारों से लेकर राहगीरों तक परेशान हुए।