फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Poison dissolved in air, AQI crosses 187

Basti News: हवा में घुला जहर, एक्यूआई 187 के पार

Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Poison dissolved in air, AQI crosses 187
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह तक ठंड और कोहरा छाया रहा। इससे हवा में काफी नमी है। रात में ओस की बूंदों के बीच जिसे कोहरा समझा जा रहा है, उसमें प्रदूषण की मात्रा ज्यादा है। दिन में सड़क की गिट्टियों पर वाहनों के दबाव से शहर के वायु में प्रदूषण का स्तर बढ़ जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर की एक्यूआई 187 पर पहुंच गई। चिकित्सकों ने सुबह के समय खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

इन दिनों मौसम का रुख हर समय बदल रहा है। सुबह-शाम अधिक ठंड होने से जनजीवन प्रभावित है। सुबह घना कोहरा छाया रहा है। दोपहर में चटख धूप निकली। मगर, तापमान में नमी महसूस की गई। मौसम के बदले हुए मिजाज से लोग परेशान हैं। वहीं वायु की गुणवत्ता भी खराब हो रही है। दिन में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में तापमान तेजी से गिर रहा है। इसका असर सुबह भी दिख रहा है। ठंड से लोगों को कंपकंपी हो रही है। सुबह 6 बजे बिस्तर छोड़ने वाले लोग सात बजे के बाद उठ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed