{"_id":"66490ef3ce83e985740a2724","slug":"pms-meeting-will-be-held-under-the-supervision-of-state-of-the-art-security-system-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117394-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र की निगरानी में होगी पीएम की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र की निगरानी में होगी पीएम की सभा
Sun, 19 May 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 19 May 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के आगमन को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर का कमिश्नर अखिलेश सिंह, डीएम अंद्रा व
एक दिन पहले से पतंग और ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मई को प्रस्तावित चुनावी सभा के लिए पुलिस प्रशासन ने युद्ध स्तर पर तैयारी की है। सुरक्षा के लिए एआई कैमरों से लेकर अन्य उच्च तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी की जा रही है। सभा के समय उधर से आवागमन परिवर्तित रहेगा।
एक दिन पहले से पतंग और ड्रोन उड़ाने आदि पर पाबंदी लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह एआई कैमरे लगाए जा रहे हैं। 21 ड्रोन कैमरों से पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी की जाएगी। मंच के इर्दगिर्द तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले स्तर की सुरक्षा एसपीजी के जिम्मे होगी।
दूसरा घेरा अर्द्धसैनिक बलों और तीसरे स्तर की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस व पीएसी बल के जिम्मे रहेगी। कार्यक्रम की सुरक्षा में 150 इंस्पेक्टर, 200 सब इंस्पेक्टर, 1740 हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, 350 होमगार्ड्स के साथ ही पांच कंपनी पीएसी, तीन कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स भी तैनात रहेगी। एसपीजी के 50 कमांडो भी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
...
इस तरह रहेगा डायवर्जन
-गोरखपुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन, जिन्हें डुमरियागंज, बांसी, आदि जगहों पर जाना है, वह सभी वाहन चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे से होते हुए मनौरी से होकर जाएंगे।
- रुधौली से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिसे पॉलिटेक्निक चौराहा होकर संतकबीरनगर या अन्य कहीं भी जाना है, वह सभी वाहन गौरा चौराहा होते हुए मनौरी होते हुए चैनपुरवा ओवरब्रिज के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे। गौरा तिराहा से पॉलिटेक्निक चौराहे तक तथा पॉलिटेक्निक चौराहे से गौरा तिराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल सभा स्थल पर जाने वाले वाहनों को छूट रहेगी।