फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PMGSY-27 roads will be Kayakalp

12.53 करोड़ से 27 पीएमजीएसवाई की सड़कों का होगा कायाकल्प

Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
PMGSY-27 roads will be Kayakalp
पीएमजीएसवाई : 27 सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन

बस्ती। जिले की 27 सड़कों को जल्द ही ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) 12.53 करोड़ से कायाकल्प करेगा। इसके लिए कार्यदायी कंपनियों को जल्द काम चालू करने का निर्देश अधिशासी अभियंता ने दिया है।
वर्ष 2001 से प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्मित जिले की 27 सड़कें पांच साल की समयावधि पूरी कर पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित हो चुकी थीं। बावजूद इसके इन सड़कों की हालत खराब हो चुकी थी। लिहाजा शासन ने इन सड़कों के सामान्य मरम्मत की जिम्मेदारी दोबारा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत आरईडी को सौंप दिया है ताकि उनका बेहतर रखरखाव किया जा सके। इसके तहत विभाग ने सभी सड़कों का टेंडर करवा दिया है। इस पर काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

नए कलेवर में होंगी जिले की ये सड़कें
संसारीपुर-मुर्दहवाघाट तिनौता से जगदीशपुर, एनएच 28- पैकोलिया रोड से परसौदा, एनएच 28 से खमरिया गंगाराम, हर्रैया-बभनान रोड से बड़ेरिया कुंवर, एनएच 28 से संग्रामपुर वाया सोनबरसा सकरावल, एनएच 28- अर्जुनपुर रोड से पूरे दीवान, एनएच 28 -अर्जुनपुर रोड से सिकटहा पांडेय, रामजानकी रोड से पिठिया लश्करी, परसरामपुर कुसमौरघाट से नागपुर कुंवर, परसरामपुर से इटवा वाया सिरसहवा, परसा परसरामपुर से गोपालपुर वाया जीतीपुर, परसा परसरामपुर रघवापुर से दौलपुर, परसा लकड़मंडी रोड से मितईपुर, परसरामपुर बाघानाला रोड से बैरागपुर, मंडरिया छपिया रोड से परसपुर, नरायनपुर छपरा से सरनामगंज वाया बिलारी भीटी, बस्ती-मेहदावल रोड से हवेलिया, बस्ती-मेहदावल रोड से तेलियाडीह, सल्टौआ बेलहासा जोगिया जोड़ीकोइयां, मझौवाखजुरी से मानिकचंद, एसएच 26 जिनवा चौकी से पिपराजप्ती, बभनान-टिनिच रोड से बभनगांवा खुर्द, हर्रैया-बभनान रोड से जलालाबाद, सोनूपार गुमनारी मुंडेरवा लालगंज रोड से असनहरा बेलसुही, गनेशपुर चौराहा से रघुनाथपुर वाया कैनपुरा, कप्तानगंज-टिनिच रोड से कैनपुरा वाया सिकटा, एनएच 28 छावनी नल्हीपुर से अमारी वाया इंदौली गौहनिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की पीएमजीएसवाई की 27 सड़कों पर मरम्मत का कार्य चालू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें 12.53 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। संबंधित अवर अभियंताओं व कार्यदायी कंपनियों को कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है ताकि समय से ये सड़कें दुरुस्त की जा सकें।
-अरविंद कुमार, एक्सईएन, आरईडी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed