{"_id":"62474ffdd8875a012f2e3823","slug":"pm-delverd-on-exam-pay-programe-basti-news-gkp431872542","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री से रुबरू हुए छात्र व शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा में प्रधानमंत्री से रुबरू हुए छात्र व शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘परीक्षा पे चर्चा’ में प्रधानमंत्री से रुबरू हुए छात्र व शिक्षक
बस्ती। केंद्रीय विद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छात्रों में परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण केंद्रीय विद्यालय में छात्र, अभिभावकों तथा शिक्षकों की उपस्थिति में विभिन्न विभागों एवं स्थलों पर प्रोजेक्टर, टीवी तथा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
प्रधानाचार्य मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर छात्र अति उत्साहित दिखे। कहा कि अप्रैल में प्रारंभ होने वाली कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में छात्रों को प्रधानमंत्री के सुझावों से सहायता मिलेगी जिससे छात्रों का न सिर्फ परिणाम अच्छा होगा बल्कि भविष्य भी उज्ज्वल होगा।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामबाग के वंदना सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2022 प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन में तय कर लीजिए कि परीक्षा जीवन का सहज हिस्सा है। हमारी विकास यात्रा के ये छोटे-छोटे पड़ाव हैं। इस पड़ाव से पहले भी हम गुजर चुके हैं। पहले भी हम कई बार परीक्षा दे चुके हैं। जब ये विश्वास पैदा हो जाता है तो आने वाले एक्जाम के लिए ये अनुभव आपकी ताकत बन जाता है।