{"_id":"67f570e26acdbd20e706573c","slug":"plots-cannot-be-sold-without-a-layout-pass-basti-news-c-207-1-bst1001-134734-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बिना ले-आउट पास नहीं बेच पाएंगे भूखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बिना ले-आउट पास नहीं बेच पाएंगे भूखंड
Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर एवं आसपास के क्षेत्र में बिना ले-आउट पास कराए अब प्लाटिंग करके भू-खंड नहीं बेच सकते हैं। बीडीए ने इस कारोबार को अवैध करार दिया है। इसके खिलाफ अभियान भी चलाया जा रहा है। शहर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 17 अवैध प्लाटिंग चिह्नित की जा चुकी है।
इनके ध्वस्तीकरण का आदेश भी हो चुका है। चार जगहों पर हुई प्लाटिंग ध्वस्त की जा चुकी है। 13 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।
अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से जमीन कारोबारियों में हड़कंप मची हुई है। जमीन कारोबार से जुड़े कई रसूखदार लोग भी इस कार्रवाई की जद में है।
वह अपनी प्लाटिंग की जमीन को कार्रवाई से बचाने के लिए हर तरह का ताना बाना बुन रहे हैं। बीडीए ने बिना मानचित्र वाले 17 प्लाटिंग किए भू- खंड चिह्नित किए है। जिनके ध्वस्तीकरण का आदेश भी हो चुका है।
मूड़घाट और घरसोहिया में एक-एक भूखंड पर की गई प्लाटिंग को पिछले महीने ध्वस्त करा दिया गया था। एक दिन पहले हरदिया के निकट पांच हजार वर्ग मीटर के दो भू- खंडों की प्लाटिंग ध्वस्त की गई है। इनसे जुड़े कारोबारियों ने बीडीए से ले- आउट नहीं पास कराया था। बीडीए और जमीन कारोबारियों के इस रस्साकसी में आम ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्लाटिंग किए हुए भूखंड में जिन्होंने जमीन खरीद ली है उन्हें निर्माण के लिए मानचित्र स्वीकृति कराने में काफी कठिनाई हो रही है। जिन लोगों ने बिना मानचित्र के ही निर्माण कर लिया है बीडीए उन भवनों को भी सील करने की कार्रवाई शुरू कर दिया है। लगातार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से जमीन के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।
इन जगहों पर बिना ले-आउट के हो चुकी है प्लाटिंग : शहर के पास इलाकों में शुमार लौकियहवां, मुंडेरवा, सुपेलवा, विशुनपुरवा, भद्रेश्वरनाथ, मुंडेरवा, मिश्रौलिया, भैसहिया, मड़वानगर, डड़वा, डिढौहा, रैपुरा, हरदिया, सियरापार, बरगदवा, ढोरिका, बड़ार, ऊंचीभीटी, गनेशपुर, आशपुर, अमहट क्षेत्र आदि जगहों पर जमीनों की प्लाटिंग बिना ले- आउट पास कराए की गई है। यहां प्रत्येक कॉलोनाइजर के भू-खंड में कुछ प्लाट बिक भी चुके हैं।