{"_id":"601c3a4c8ebc3e4c805db1b0","slug":"plenty-of-sun-fog-expected-basti-news-gkp3834925134","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली चटक धूप, कोहरे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली चटक धूप, कोहरे के आसार
विज्ञापन
खिली चटक धूप, कोहरे के आसार
बस्ती। चटक धूप देखकर अगर आप ठंड के प्रति निश्चिंत हो रहे हों तो सावधान हो जाइए। हफ्ते के आखिर तक एक बार फिर ठंड कांपने के लिए मजबूर कर सकती है। उपग्रह से मिले आंकड़ों के अनुसार, मध्य और पूर्वी यूपी में अगले 36 घंटे के दौरान बादल घिरे रहने की संभावना है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि पुरवा हवा चलने के आसार हैं। हालांकि बारिश होने के कम आसार हैं। इधर मौसम की 24 घंटे के भीतर ऐसी तासीर बदली कि स्वेटर-कंबल भारी लगने लगे। बुधवार दोपहर के बाद अचानक बदली हवा के कारण ठंड मानो गायब हो गई।
न्यूनतम तापमान उछलकर 11 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। जबकि अधिकतम तापमान ने भी डेढ़ महीने बाद 23 डिग्री तक छलांग लगा दिया। बृहस्पतिवार को चटक धूप निकली तो लगा कि अब दिन में ज्यादा कपड़े पहन कर घूमने के दिन लद गए। हालांकि मौसम विज्ञानियों ने चेताया है कि ठंड का मौसम अभी गया नहीं है। शुक्रवार शाम तक फिर से हवा बदलेगी और शनिवार को न्यूनतम तापमान फिर से आठ डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।