{"_id":"66c650eb40eb2572e30b7464","slug":"pleasant-weather-due-to-drizzle-basti-news-c-207-1-sgkp1006-122472-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रिमझिम बारिश से सुहाना हुआ मौसम
Thu, 22 Aug 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
मानसून सक्रिय फिर भी जमीन की प्यास बुझ नहीं पा रही
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बुधवार की दोपहर में जिले में रिमझिम बारिश हुई। इससे दोपहर बाद मौसम सुहाना हो गया। शहर में कई जगह जलभराव हो गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञानी डाॅ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि नमी 90 प्रतिशत तक रहेगी। हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
जिले में मानसून सक्रिय है। मगर अब तक जमीन की प्यास बुझ नहीं पा रही है। बारिश के कारण वातावरण में नमी भले ही बढ़ गई हो, लेकिन उमस खत्म नहीं हो पा रही है। इसका असर खेती पर पड़ रहा है। अगेती धान की रोपाई करने वाले किसान बताते हैं कि बारिश बढि़या हुई है, लेकिन पर्याप्त नहीं।
खेतों में पानी भरने के बाद जमीन तीन से चार घंटे में सोख ले रही है। यदि स्थिति यही रही तो धान के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मानसून सक्रिय हुआ है। चालू सत्र में सामान्य से अधिक बारिश होगी। जुलाई में सामान्य से कम बारिश हुई है लेकिन, आगामी दिनों में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।