{"_id":"656f6c4f2232c843c9034349","slug":"players-sweated-profusely-on-the-field-competing-for-victory-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7960-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खिलाड़ियां ने मैदान पर जमकर बहाया पसीना, लगी रही जीत की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खिलाड़ियां ने मैदान पर जमकर बहाया पसीना, लगी रही जीत की होड़
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में कबड्डी का मैच खेलते खिलाड़ी।
बस्ती। जिले के विभिन्न ब्लाॅकों में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें खिलाड़ियों ने मैदान में खूब पसीना बहाया। तीसरे दिन भी खेल में जीत की होड़ लगी रही।
किसान इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी तथा दौड़ की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह, किसान इंटर कॉलेज भानपुर के प्रवक्ता राजेश पांडेय तथा रमेश चंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को आयोजित 100 मीटर दौड़ में सनौवर अली, प्रेम तथा राधिका ने बाजी मारी। खो-खो में बड़ोखर, रामनगर कठौतिया तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मझारी को जीत मिली। कबड्डी में किसान इंटर काॅलेज का दबदबा रहा।
क्रिकेट का पहला मैच चैसार बनाम बरगदवा के बीच खेला गया। जिसमे बरगदवा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवरों में 60 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन चैसार की टीम मात्र 43 रन ही बना पाई। दूसरा मैच बेइली बनाम उकड़ा के बीच खेला गया। बेइली की ने टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवरों में 73 रन बनाया। उकड़ा की टीम छह ओवरों में मात्र 33 रन बनाकर सिमट गयी। तीसरा मैच हथियवा और नगर पंचायत भानपुर के बीच खेला गया। जिसमें हथियवा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवरों में 67 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में नगर पंचायत भानपुर की टीम चार ओवरों में 32 रन परऑल ऑउट ही गयी। चौथा मैच पिरैला और करमहिया के बीच खेला गया। पिरैला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवरों में 74 रनों का लक्ष्य दिया। करमहिया की टीम ने पांच ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल कर लिया।
विज्ञापन
रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार खेल प्रभारी अभिनव उपाध्याय ने बताया की आज क्रिकेट का उद्घाटन रुधौली थानाध्यक्ष दिनेश चंद, अभिनव उपाध्याय, राकेश शर्मा, मनोज ठाकुर ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। कबड्डी जूनियर वर्ग में रणबीर ने सहबाज बखरिया को 27/ 18 के अंतर से हराया। दूसरा मैच किसान इंटर काॅलेज रायठ और रणबीर द्वितीय के बीच हुआ जिसमें रणवीर द्वितीय की टीम विजेता रही। क्रिकेट में एक्सपर्ट रुधौली ने रुधौली बाजार को हराया।
बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाॅक स्तरीय सांसद खेल महाकुंभ के तीसरे दिन लीग कबड्डी मुकाबलों में बालिका जूनियर व सीनियर वर्ग में चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इंटर कालेज की छात्राएं विजयी रहीं। जूनियर वर्ग में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल बालिका इंटर कॉलेज अगौना की छात्राओं ने 12 प्वाइंट तो सीनियर में दो प्वाइंट से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। जूनियर बालक वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने भगवती इंटर कालेज नगर बाजार के छात्रों को तीन प्वाइंट से हराया।
1500 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में पिड़ावल की शीतल ने प्रथम, पिपरा की सपना यादव व आंचल तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग जूनियर 1500 मीटर में प्रमिला सैनिया प्रथम और निशा पिपरा गौतम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक सीनियर वर्ग 1500 मीटर में कपिल रोझिया प्रथम, परविंदर अतरपलिया द्वितीय तथा संतोष कुमार गोविन्दापुर तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर में अरून पिड़ावल प्रथम, सुभम पिपरा गौतम द्वितीय तथा शनि रजली तृतीय स्थान पर रहे। इसके पूर्व तृतीय दिन के खेल का शुभारम्भ प्रमुख प्रतिनिधि शैलेंद्र दुबे ने किया। इस मौके पर संरक्षक केके दुबे, ब्रम्हदेव यादव, श्रुति कुमार, दिलीप शर्मा, संकटा सिंह आदि मौजूद रहे।