{"_id":"656e217001d097ee47037474","slug":"players-showed-their-strength-in-various-sports-competitions-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7935-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा में सांसद खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी
बस्ती। जिले के 14 ब्लाॅकों में सांसद खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। इन ब्लाकों में आयोजित दौड़, खो-खो, कुश्ती सहित विभिन्न खेल प्रतियाोगिताओं में खिलाड़ियाें ने मैदान पर अपना दम दिखाया।
किसान इंटर कॉलेज भानपुर में आयोजित प्रतियोगिता में क्रिकेट का पहला मैच रामनगर व बनटिकरा के बीच खेला गया, जिसमें रामनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में 110 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए बनटिकरा की टीम मात्र 60 रन ही बना पाई। दूसरा मैच रामनगर ग्राम पंचायत बनाम बनवधिया के बीच खेला गया जिसमे रामनगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवरों में 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बनबधिया की टीम 2 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। तीसरा मैच बैदोला और पिरैला नरहरिया के बीच खेला गया। जिसमे बैदोला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवरों में 48 रन बनाए। पिरैला की टीम 4 ओवरों में 32 रन ही बना पाई। चौथा मैच बीआरसी रामनगर और भानपुर के बीच खेला गया। भानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवरों में 74 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए बीआरसी रामनगर की टीम ने 5 ओवरों में ही लक्ष्य को प्राप्त कर जीत हासिल कर लिया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार राघव राम बचन शिवा सरस्वती विद्यापीठ के ग्राउंड में कबड्डी, खो-खो, दौड़, क्रिकेट आदि खेलों में खिलाड़ियों ने अपना दम-खम दिखाया। यहां आयोजित 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में रजनीश उपाध्याय प्रथम, मोहम्मद अल्ताफ द्वितीय और अभय तृतीय, 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में रंजन प्रथम, संगीता द्वितीय व लक्ष्मी तृतीया, 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में राजेश प्रथम रामरतन यादव, द्वितीय रवि प्रकाश तृतीय, सीनियर बालक खो5खो प्रतियोगिता में स्व कल्पा देवी आदर्श इंटर कॉलेज प्रथम, सीनियर बालिका खो खो प्रतियोगिता में एमआरडी पियारेपुर प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतापीपुर, लालगंज, राघव राम बचन शिवा सरस्वती विद्यापीठ कुदरहा और पाऊं ने अगले दौर के लिए क्वालीफाई किया। वहीं कबड्डी में श्री गुरु शरणपाल जनता इंटर कॉलेज गायघाट ब्लैक पैंथर इजरगढ़ और राघव राम बचन शिवा सरस्वती विद्यापीठ ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन
बनकटी के संविलिय विद्यालय अहरा के मैदान पर 400 मीटर के दौड़ में सत्यवान प्रथम, अनूप सिंह दूसरे एवं शिवम त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो जूनियर बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय आमचांदी प्रथम एव संविलियन विद्यालय देवमी के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे खो-खो सीनियर बालिका वर्ग में चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश कन्या विद्यालय प्रथम एवं कृषक इंटर कॉलेज कुरियार ने दूसरा स्थान हासिल किया। 1500 सौ मीटर दौड़ के सीनियर बालिका वर्ग में दीपलता प्रथम एवं लक्ष्मी यादव दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका कबड्डी फाइनल संविलियन विद्यालय आमचांदी प्रथम एवं आरएसआरडी बघाड़ी दूसरे स्थान पर रही।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार श्री वाल्मीकि इंटर काॅलेज के मैदान में जूनियर बालक बालीबाल, कबड्डी, खो-खो, दौड़ 100, 200, 400, मीटर बालक, बालिका जूनियर,सीनियर में खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया। दूसरे दिन जूनियर बालक वर्ग वाॅलीवाॅल में फाइनल मुकाबला पचवस व शंकरपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें शंकरपुर की टीम विजयी रही। खो-खो मुकाबला स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फूलडीह व नेतवर पट्टी के बीच हुआ जिसमें फूलडीह ने बाजी मारी। वहीं जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी अशोक इंटर कालेज छावनी व अयोध्या प्रसाद दूबे इंटर कालेज मझौवा दूबे के बीच हुई, जिसमें कड़ी मशक्कत के बाद छावनी की टीम ने जीत दर्ज कर क्वालीफाई किया।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सांसद खेल महाकुंभ के दूसरे दिन जायत्री इंटरनेशनल स्कूल कोठली में आयोजित सीनियर बालक वर्ग से 400 मीटर के दौड़ में आलोक प्रथम, आदित्य दूसरे व संतोष तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर के दौड़ में रोशन प्रथम, आदित्य द्वितीय व आलोक तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम , शिवसागर द्वितीय तथा आदित्य तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग से 400 और 800 मीटर में शारदा प्रथम, प्रतिभा दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर बालिका वर्ग के 400 मीटर की दौड़ में काजल प्रथम, 800 और 1500 , 3000 में ज्योति प्रथम स्थान पर रहीं। खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने उत्साहवर्धन किया ।