फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Players from five districts will participate in Kho-Kho, Football and Chess.

Basti News: खो-खो, फुटबॉल व शतरंज में भाग लेंगे पांच जिलों के खिलाड़ी

Tue, 07 Oct 2025 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 07 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Players from five districts will participate in Kho-Kho, Football and Chess.
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की अंतरमहाविद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता की घोषणा कर दी गई है। बस्ती जिले के तीन कॉलेजों को अलग-अलग खेल प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। वहीं, सिद्धार्थनगर, खलीलाबाद, महराजगंज को भी अलग-अलग खेल प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इसमें पांच जनपदों के खिलाड़ी अलग-अलग खेल में शामिल होंगे।
विज्ञापन

एपीएन पीजी कॉलेज बस्ती को तीसरी बार मेजबानी का मौका मिला है। यहां 14 व 15 अक्तूबर को खो-खो प्रतियोगिता होगी। महिला और पुरुष वर्ग में आठ से 10 टीमें प्रतिभाग करेंगी। प्राचार्य डॉ. एपी सिंह ने बताया कि तैयारी की जा रही है। पंजीकरण कार्य चल रहा है। शिवहर्ष किसान महाविद्यालय (केडीसी) को फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी दी गई है। इसमें भी विभिन्न जनपदों के कॉलेजों के महिला और पुरुष वर्ग के खिलाड़ी शामिल होंगे। महिला महाविद्यालय को शतरंज प्रतियोगिता कराने की मेजबानी मिली है। इस खेल में सिर्फ महिला वर्ग की खिलाड़ी शामिल होंगी। सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं 14 व 15 अक्तूबर को होंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से नामित क्रीड़ा सचिव डॉ. संतोष यदुवंशी ने बताया कि बस्ती में केडीसी को फुटबॉल, एपीएन को खो-खो, महिला महाविद्यालय को शतरंज खेल प्रतियोगिता कराने की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा शतरंज और क्रिकेट पुरुष खेल बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय सिद्धार्थनगर, बॉस्केटबॉल महिला खेल हीरालाल राम निवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद, बास्केटबॉल खेल पुरुष सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर, बैडमिंटन खेल महिला वर्ग, टेबल टेनिस पुरुष वर्ग और बैडमिंटन पुरुष और टेबल टेनिस महिला वर्ग खेल प्रतियोगिता रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी, वालीबॉल महिला और पुरुष वर्ग खेल प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में प्रस्तावित है। नौ कॉलेज की टीमें इसमें शामिल होंगी। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, बस्ती कॉलेज के खिलाड़ी जो संस्थागत छात्र-छात्राएं हैं उनका चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed