फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Players from Basti division increased their prestige by winning six medals.

Basti News: बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने छह पदक जीतकर बढ़ाया मान

Wed, 07 Oct 2026 03:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Players from Basti division increased their prestige by winning six medals.
डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में 3 से 6 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विजयी - फोटो : samvad
हर्रैया। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अयोध्या में 3 से 6 अक्तूबर तक आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी गतका प्रतियोगिता में बस्ती मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर चार रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



प्रतियोगिता के अंडर-17 आयु वर्ग की सिंगल सोटी टीम इवेंट में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर की छात्राओं जन्नतुन निशा व निशा और नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की भाव्या श्रीवास्तव ने बस्ती मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में सिकंदरपुर की छात्रा आरती ने अंडर-17 फरी सोटी (एकल) में रजत पदक, जन्नतुन निशा ने सिंगल सोटी (एकल) में कांस्य पदक व मोहर्रम अली ने अंडर-17 बालक वर्ग के सिंगल सोटी (एकल) में कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन




खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गतका एसोसिएशन ऑफ बस्ती के महासचिव करूणेश मणि पाठक ने कहा कि कम समय के अभ्यास में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यदि इन्हें सही प्रशिक्षण व सहयोग मिले तो ये राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत सकते हैं। इस अवसर पर मंडल कोच शिखा सिंह, प्रधानाचार्या शबनम यादव, डॉ. साधना मौर्या, मीरा वर्मा, निशा कुशवाहा, राजश्री मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed