फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Plan preparation instructions

बाढ़ से बचाव की योजना तैयार करने के निर्देश

Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Plan preparation instructions
सरयू नदी के तट कटरिया चांदपुर तटबंध का मुख्यमंत्री ने परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण किया। - फोटो : BASTI
बाढ़ से बचाव की योजना तैयार करने के निर्देश
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कराए गए 417.58 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास ऑनलाइन किया। एनआईसी सभागार में मौजूद डीएम को निर्देश दिए की बाढ़ से बचाव के लिए योजना तैयार की जाए। इसके लिए शासन से आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बस्ती के बाढ़ प्रभावित धर्मूपुर मुस्तहकम गांव के निवासी शशिकांत द्विवेदी से वार्ता भी की। मुख्यमंत्री के पूछने पर ग्रामीण ने बताया कि बंधे का काम होने के बाद से ग्रामवासी सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे करीब 11 गांव सुरक्षित हुए हैं। डीएम आशुतोष निरंजन ने मुख्यमंत्री को बताया कि दस परियोजनाओं का लोकार्पण व नौ कार्यों का शिलान्यास किया गया है। हर्रैया तहसील में घाघरा नदी से कटान होती थी। लोकार्पण किए गए कार्यों से करीब 60 गांव की सुरक्षा होगी। मुख्यमंत्री ने 417.58 लाख की लागत से बस्ती जनपद के हर्रैया तहसील में घाघरा नदी के बाएं तट पर निर्मित विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 11.150 पर निर्मित स्पर संख्या 10 के पुर्नस्थापना के कार्य, 427.42 लाख की लागत से विक्रमजोत-धुसवा तटबंध के किमी 10.925 पर निर्मित स्पर संख्या आठ के पुर्नस्थापना, किमी 11.150 से 11.350 के मध्य तीन अदद कटर के निर्माण कार्य, 627.79 लाख की लागत से लोलपुर-विक्रमजोत तटबंध के किमी 2.410 से 2.760 के मध्य रिवेटमेंट सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका, एडीएम अभय कुमार मिश्र, सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मोहंती दूबे, सुनील पांडेय, अधीक्षण अभियंता देवेश शुक्ला, अधिशासी अभियंता सिंचाई राकेश कुमार गौतम, बाढ़ खंड के सहायक अभियंता जितेंद्र, शेषनाथ सिंह, हरिश्चंद्र, आपदा प्रबंधक रंजीत रंजन, अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता ज्ञानधर प्रसाद ,जेई संजय यादव, स्वपनिल श्रीवास्तव, विजय प्रकाश, सुनील सिंह, अनिल सिंह, बबलू शुक्ला, चतुरगुन राजभर, भगवान बक्स सिंह, खानन सिंह, संदीप चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed