फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pit left dug in the middle of the platform; risk of accidents increases.

Basti News: प्लेटफाॅर्म के बीच में खोदकर छोड़ दिया गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा

Fri, 03 Jul 2026 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pit left dug in the middle of the platform; risk of accidents increases.
बभनान रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर खोदा गया गड्ढा-संवाद
बभनान। बभनान रेलवे-स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर कोच गाइडेंस लगाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में लेटलतीफी के चलते यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है। प्लेटफाॅर्म पर कोच गाइडेंस को संचालित करने के लिए अंडरग्राउंड वायरिंग होनी है।
विज्ञापन

इसके लिए खोदाई की गई है। खोदाई किए गए स्थल को जस की तस स्थिति में छोड़ दिया गया है। जबकि वायरिंग का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में ट्रेनों में चढ़ने उतरने के दौरान यात्रियों के घायल होने की आशंका बनी हुई है। बभनान स्टेशन पर अभी तक प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ही कुछ गाइडेंस लगा हुआ है। यहां दो दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव हो रहा है। प्रतिदिन तीन से चार हजार यात्रियों का इस स्टेशन से आना जाना होता है। महानगरों की ओर से आने वाले डाउन ट्रेनें अधिकतर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर खड़ी होती है। यहां कोच गाइडेंस न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

रेलवे की ओर इस प्लेटफाॅर्म पर कोच गाइडेंस लगाने का काम शुरू किया गया है। कोच गाइडेंस के लिए खंभे लगा दिए गए है। वायरिंग का काम बचा हुआ है। इसके लिए प्लेटफाॅर्म के बीचों-बीच गहरी खुदाई कर दी गई है। जिसके चलते यात्रियों को असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि जहां वायरिंग हो चुकी हैं वहां भी गड्ढे को भरकर समतल नहीं किया गया है। ऐसे में प्लेटफाॅर्म पर चलने के दौरान लोग गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed