{"_id":"65ecb2e8df03dd9d6a0f1df4","slug":"pipeline-laidnow-pits-become-a-problem-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112766-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पाइप लाइन बिछाई... अब गड्ढे बने जहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पाइप लाइन बिछाई... अब गड्ढे बने जहमत
Sun, 10 Mar 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
- पंचायतों में हर घर जल नल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। इसमें गिरकर बाइक सवार अक्सर जख्मी होते हैं। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह फरवरी में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में गड्ढों को भरने का निर्देश दिया था इसके बावजूद इसमें शिथिलता बरती जा रही है।
शहर से लेकर पंचायतों तक यह गड्ढे आसानी से दिख जाएंगे। प्रमुख मार्गों वाल्टरगंज बभनान, हर्रैया बभनान, परसा परशुरामपुर, रामजानकी मार्ग पर जगह-जगह यह गड्ढे दिख जाएंगे। इन सड़कों की पटरियों पर मशीनों से खुदाई कर पाइप लाइन डाली जा चुकी है।
गड्ढों को ठीक करने के लिए उनमें बेतरतीब ढंग से मिट्टी डाल दी गई है। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मिट्टी बैठ गई है। अब जब कोई वाहन पटरियों पर साइड के लिए उतरता है तो वह गड्ढों में फंसकर हादसे का शिकार हो जा रहा है। सर्वाधिक दिक्कतें बाइक चालकों को हो रही है। ओवर टेक करने अथवा साइड लेने के चक्कर में बाइक सवार गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। जल निगम का कहना है कि खुदाई की गई जगहों को ठीक किया जा रहा है।