फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup loaded with chickens overturned after hitting a tree, three injured

Basti News: पेड़ से टकराकर पलटा मुर्गियां लदा पिकअप, तीन घायल

Wed, 25 Jun 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 25 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pickup loaded with chickens overturned after hitting a tree, three injured
बस्ती। बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पैड़ा चौराहे पर मुर्गियां लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गया। हादसे में चालक-खलासी समेत तीन लोग घायल हो गए। मुर्गियां भी तितर-बितर हो गईं। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अमेठी से बांसी सिद्धार्थनगर के लिए मंगलवार की सुबह मुर्गियां लाई जा रही थीं। पैड़ा चौराहे के पास पिकअप बेकाबू होकर सड़क किनारे शीशम के पेड़ से जा टकराया। पिकअप चालक अरबाज, खलासी जावेद और रामकरन निवासीगण उरुवा, जगदीशपुर जिला अमेठी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे आरक्षी धर्मेंद्र यादव व विद्यासागर यादव ने प्राइवेट वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। क्रेन की मदद से पिकअप को सीधा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed