फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pickup collides with tanker due to sudden braking, driver dies

Basti News: अचानक ब्रेक लगाने पर टैंकर से टकराई पिकअप, खलासी की मौत

Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 27 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pickup collides with tanker due to sudden braking, driver dies
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर दुधौरा (कटरी) गांव के पास रविवार सुबह ट्रैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही पिकअप, टैंकर से टकरा गई। हादसे में बाराबंकी जिले के निवासी पिकअप के खलासी की मौके मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उसे अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ की तरफ से सिंगाड़ा लादकर एक पिकअप बस्ती की तरफ जा रही थी। सुबह पांच बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा (कटरी) गांव के पास पिकअप के आगे चल रहे टैंकर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रही पिकअप अनियंत्रित होकर टैंकर से टकरा गई। पिकअप का केबिन चकनाचूर हो गया। पिकअप का खलासी तौहीद (24) पुत्र हारून निवासी इब्राहिम बाग थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी और चालक इम्तियाज (26) पुत्र सिराज निवासी नादना कलां थाना फतेहपुर जिला बाराबंकी गाड़ी में फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई टीम ने जेसीबी की मदद से दोनों को निकलवाया, लेकिन खलासी तौहीद की मौत हो चुकी थी। घायल चालक को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना फोन के जरिये मृतक के परिजनों को दी गई। पपुलिस दुर्घटना वाले वाहनों को लेकर थाने चली आई। कप्तानगंज के एसओ रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed