{"_id":"67eae28af1890ef5990c82e4","slug":"pickpockets-snatched-the-purse-of-a-woman-going-to-her-mothers-house-with-her-husband-and-fled-basti-news-c-207-1-sgkp1006-134302-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पति संग मायके जा रही महिला से पर्स छीनकर भागे उचक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पति संग मायके जा रही महिला से पर्स छीनकर भागे उचक्के
Tue, 01 Apr 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के नरायनपुर स्थित एक स्कूल के पास पति के साथ बाइक से जा रही महिला का पर्स छीनकर उचक्के फरार हो गए। पर्स में मोबाइल, रुपये और अलमारी की चाबी थी। पुलिस ने और छानबीन की।
पचानू निवासी शिवम शुक्ला ने बताया कि रविवार रात पत्नी बिन्दू शुक्ला और पुत्र रचित शुक्ला को बाइक पर बैठाकर इसी थानाक्षेत्र के पटखौली स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। नरायनपुर गांव के पास निजी स्कूल के पास एक बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए।
काले रंग की शर्ट पहने युवक ने झपट्टा मारकर कर बैग छीन लिया और दोनों फरार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनके हुलिए व अन्य जानकारियों के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद