फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pharmacists integral part of health services

Basti News: फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के अभिन्न अंग

Tue, 26 Sep 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pharmacists integral part of health services
विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर ऑल इण्डिया फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डा
- विभिन्न संगठनों की ओर से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
विज्ञापन

-फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर बुलंद की आवाज : डॉ. सिद्दीकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विभिन्न संगठनों की ओर से जिले भर में सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठी आयोजित हुई। फार्मासिस्टों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर आवाज बुलंद की।
ऑल इंडिया फार्मासिस्ट फेडरेशन की ओर से प्रेस क्लब में संगोष्ठी हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि सरकार प्रदेश के प्रशिक्षित फार्मासिस्टों को अवसर दे तो स्वास्थ्य सेवाओं को बदहाली से बचाया जा सकता है। एक तरफ संविदा के चिकित्सकों से काम चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर लगभग दो लाख 20 हजार से अधिक फार्मासिस्ट बेरोजगार हैं। फार्मासिस्टों को प्रशिक्षण देकर ग्रामीण क्षेत्रों में डाॅक्टर के रूप में उनकी नियुक्ति की जाए। इससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में सुधार होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीएमओ डाॅ. आरपी मिश्र ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं के अभिन्न अंग हैं। इनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान निकाला जाना चाहिए। इस मौके पर औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार, डाॅ. मनोज कुमार पांडेय, फेडरेशन जिलाध्यक्ष डाॅ. पवन कुमार पांडेय, डाॅ. मनोज कुमार चौधरी, श्यामनरायन चौधरी, जफर अहमद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार के संयोजन में वृद्धा आश्रम बनकटा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान वृद्धजनों की जांच कर उनमें औषधि और फल का वितरण किया गया।

औषधि निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि वृद्धजनों को इस शिविर के जरिये मदद मिलेगी। इस दौरान 100 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। इस मौके पर राम सिंगार चौधरी, दीनानाथ, विजय, अभिषेक, सूरज चौहान आदि मौजूद रहे। जिला चिकित्सालय में प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र कौशल की अध्यक्षता में संगोष्ठी हुई। इसमें सभी फार्मासिस्टों को मानवीय मूल्यों को केंद्रित रखकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर डॉ आलोक पांडेय, सुभाष चंद्र मिश्र, महिपाल चौधरी, अनुज यादव, अनिल चौधरी, अवधेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed