{"_id":"6221ca9d8c223a1141146cc2","slug":"person-went-to-sp-rally-not-return-home-even-after-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: चुनावी रैली में गया शख्स दो दिन बाद भी नहीं लौटा घर, अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: चुनावी रैली में गया शख्स दो दिन बाद भी नहीं लौटा घर, अनहोनी की आशंका
Fri, 04 Mar 2022 01:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:45 PM IST
सार
थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने की फोर्स चुनाव ड्यूटी में गई हुई है, जैसे ही पोस्ट पर्याप्त मात्रा में आएगी, युवक का पता लगाने के लिए तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक)
- फोटो : iStock
विस्तार
समाजवादी पार्टी की 28 फरवरी को बस्ती के पॉलिटेक्निक ग्राउंड में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली थी। इसमें सम्मिलित होने गया शख्स दो दिन बाद भी अपने घर नहीं लौटा। परिजन इधर-उधर तलाश कर थक गए और अब पुलिस को तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के जलालाबाद गांव निवासी भीमल साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 28 फरवरी को उनका लड़का अरविंद साहनी (28) बस्ती रैली में गया था, जो अब तक घर नहीं आया है। अरविंद के गायब होने पर उसकी पत्नी गीता, उसका बेटा सनी (8), बेटी तनु (4) व माता दुर्गावती सहित पूरा परिवार गायब होने से सदमे में है।
विज्ञापन
भीमल ने बताया कि बस्ती के पॉलिटेक्निक ग्राउंड के आसपास के गांव में घर-घर जाकर बेटे का पता लगा रहा हूं लेकिन उसका पता नहीं लग रहा है। पुलिस भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में परिजनों को अनहोनी की आशंका है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष पैकोलिया प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने की फोर्स चुनाव ड्यूटी में गई हुई है, जैसे ही पोस्ट पर्याप्त मात्रा में आएगी, युवक का पता लगाने के लिए तलाश की जाएगी।