फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people were angry after seeing the fragmented statue

आंबेडकर की खंडित प्रतिमा देख लोगों ने जताई नाराजगी

Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
people were angry after seeing the fragmented statue
आंबेडकर की खंडित प्रतिमा देख लोगों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

नगर बाजार। थाना क्षेत्र के पिकौरा सुमाली गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने खंडित कर दिया। उसके बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्राम प्रधान के समझाने पर लोग मान गए।
शुक्रवार की रात तत्वों ने प्रतिमा को खंडित कर दिया। शनिवार की सुबह लोगों की नजर पड़ी। मौके पर बहादुरपुर के भीम आर्मी संगठन के संदीप गौतम, मुन्नर राठौर, संदीप राव, बुद्ध विक्रम सेन कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

जानकारी होने पर ग्राम प्रधान सुरेश यादव व थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार, एसआई चंद्रकांत पांडेय, अभिषेक यादव आदि ने लोगों को समझाया। माहौल न बिगड़े, उसके लिए ग्राम प्रधान ने नई प्रतिमा स्थापित कराई। तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि रात में किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के लिए प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। ग्रामप्रधान की मौजूदगी में दूसरी प्रतिमा स्थापित करवा दी गई है। मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed