फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People object to the construction of drain on the side of the four lane

Basti News: फोरलेन के किनारे नाला निर्माण पर लोगों को आपत्ति

Sun, 08 Jun 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 08 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
People object to the construction of drain on the side of the four lane
बस्ती। आवास विकास कॉलोनी के नागरिकों ने फोरलेन के किनारे किए जा रहे नाला निर्माण पर आपत्ति जताई है। नागरिकों का कहना है कि कॉलोनी की जलनिकासी के लिए अभी हाल में बनाए गए मुख्य नाले का जुड़ाव फोरलेन के बगल बनाए जा रहे नाले से किया जाना है। ऐसे में फोरलेन के किनारे निर्माणाधीन नाले की सतह कॉलोनी के नाले की सतह से नीचे होना चाहिए। ताकि जलनिकासी में व्यवधान न आए। कॉलोनी के रहने वाले दीनानाथ शुक्ल, अजय प्रताप सिंह, विनोद कुमार, प्रेम चंद्र श्रीवास्तव, चंद्रशेखर सिंह आदि ने कहा कि डीएम से मिलकर जलनिकासी की समस्या से अवगत कराया गया है। यदि फोरलेन के किनारे नाला निर्माण के शुरूआत में ही उसकी डिजाइन में सुधार कर दिया जाएगा तो समस्या दूर हो सकती है। यह मुख्य सड़क के किनारे नाले की सतह ऊंचाई पर हो जाएगी तो कॉलोनी के पानी का बहाव नहीं हो पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed