फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people bothered for water

बड़ोखर में दर्जन भर घरों के नल बेपानी

Thu, 19 Jul 2018 12:19 AM IST
basti
basti Updated Thu, 19 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
people bothered for water
सरकारी नल पर पानी के लिए कतार में खड़े लोग। - फोटो : amar ujala
भानपुर। बारिश न होने से तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ोखर के बनिया मोहल्ले के 35 घरों मे लगे छोटे नल बेपानी हो गए हैं। इससे लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों की मानें तो पानी के लिए लोगों के पानी के लिए स्कूल पर लगा हैंडपंप सहारा बना है। इससे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी लाना ले जाना पड़ रहा है। लोगों का कहना हैं कि दूर से पानी लाने में सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

पानी के लिए गांव में टंकी भी लगाई गई है लेकिन आज तक उससे ग्रामीणों को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी है। अभी हाल ही में बीडीओ रामनगर ने टंकी की जांच भी की थी, जिसमें तमाम कमियां भी मिली हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे बहुत पहले ही कनेक्शन के लिए पैसा जमा कर चुके हैं लेकिन आज भी उसका कोई लाभ नही मिल पा रहा है। गांव की गीता ने बताया कि पानी घर में न होने से मेहमानों के आने पर सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बाल्टी में रखा पानी कुछ ही देर में गर्म हो जा रहा है। तेज धूप में दौड़कर नल तक जाना पड़ता है। पशु पालकों को भी इससे परेशानी है। हरिश्चन्द्र गुप्ता, राम उजागिर, केदारनाथ, रामजी गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता, राम पराग शर्मा, आदि का कहना हैं कि जिस मोहल्ले में पानी की समस्या है वहा चार इण्डिया मार्क हैंडपंप खराब है। ग्राम विकास अधिकारी जीतेन्द्र अरोरा ने बताया कि गांव में पेयजल की समस्या की जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान से नलों की सामान्य खराबी को तत्काल ठीक कराने को कहा गया है। रिबोर नलों के बारे में भी सूचना मांगी गई है। बीडीओ रामनगर हरिश्चन्द्र ने बताया कि बड़ोखर में जल संकट हैै। यह संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर बात है। इसे तत्काल व्यवस्थित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed