फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people beat engineer, case file

Basti News: निजी कंपनी के अभियंता को मारपीट कर किया घायल

Fri, 31 Mar 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 Mar 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
people beat engineer, case file
मुंडेरवा में साइट पर काम करते लाठी-डंडे से किया हमला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मेहड़ा गांव में जल निगम का काम करा रही निजी कंपनी के अभियंता की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभियंता की तहरीर पर केस दर्ज किया है।

थाने पर दी गई तहरीर में मनोज कुमार साहू निवासी भद्रक थाना चांदवली उड़ीसा ने बताया है कि वह मेघा इंजीनियरिंग में अभियंता पद पर काम करते हैं। उनकी कंपनी जल निगम के लिए कार्य कर रही है। गत 29 मार्च की शाम करीब पांच बजे अपनी साइट मेहड़ा में अपना कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मेहड़ा निवासी राजन थाना मुंडेरवा व उनके साथ सात-आठ अन्य अज्ञात लोग आए और बिना किसी वजह के अपशब्द कहने लगे। मना करने पर लाठी-डंडे से मारापीटा, जिससे वह घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गए। एसएचओ अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed