Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People are getting caught in the 'spin' of the weather, falling sick due to not wearing warm clothes

Basti News: मौसम की ‘फिरकी’ में फंस रहे लोग, गर्म कपड़े नहीं पहनने से हो रहे बीमार

Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
People are getting caught in the 'spin' of the weather, falling sick due to not wearing warm clothes
बस्ती। दिन के बढ़ते तापमान गर्मी का अहसास करा रहा है। तेज धूप से लोग बचने का प्रयास करते नजर आ रहे है। हालांकि, धूप के साथ बह रही पछुआ हवा के बावजूद लोग गरम वस्त्र उतार रहे हैं। जिला अस्पताल में सीजन रोगियों की संख्या भी बढ़ी है। चिकित्सक मौसम के इस बदलाव से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क कर रहे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डाॅ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

दिन में ही नहीं रात में भी तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अभी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पार जा सकता है। ऐसे में लोग शर्ट और टी शर्ट पहने नजर आने लगे हैं। हालांकि धूप के साथ पछुआ हवा के कारण मौसम में नमी का भी अहसास हो रहा है। लोगों के मुताबिक, जितनी गरमी होली के समय होती है उतनी गर्मी का अहसास अभी से होने लगा है। रात में भी मौसम एक-दो डिग्री सेल्सियस की गति से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सक डॉ. रामजी सोनी के मुताबिक, मौसम तेजी से परिवर्तित हो रहा है। अभी ठंड का सीजन गया नहीं है और दिन मे तेज गरमी शुरू हो गई है। किसी किसी दिन रात में भी बढ़े तापमान का अहसास हो रहा है। ऐसे समय में स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। गरम वस्त्रों को एकाएक न उतारें। पंखा-कूलर चलाते समय मौसम को जरूर ध्यान रखें। थोड़ी सी लापरवाही दिक्कत में डाल सकती है। इस दिनों मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ी है। मौसम परिवर्तन और सहालग का सीजन चल रह है। खाने में ठंडा-गरम एक साथ लेने की वजह से लोग सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार, सांस आदि रोगों से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बढ़ते तापमान ने किसानों की बढ़ाई चिंता

बढ़ते तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उन्हें फसलों के प्रभावित होने की आशंका सताने लगी है। गर्मी का असर ज्यादा होने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। दिन के साथ रात का तापमान बढ़ना गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। कृषि के जानकार मनीष सिंह के मुताबिक गेहूं की फसल के लिए दिन में गरमी और रात में ठंड अच्छा माना जाता है। गेहूं की फसल के लिए अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed